औरैया12जून*होने लगी सिल्ट की सफाई मिलेगी बरसात में जलभराव से कुछ राहत*
*दिबियापुर,औरैया।* औद्योगिक नगर दिबियापुर की बस्ती विकास कुंज घेरा रोड बस स्टेंड सिंगनपुर छिद्दी का पुरवा जमुहां गांव में बरसात के मौसम में भी पूरा जलभराव हो जाता है, जिसमें 4 गांव की करीब फसल बर्बाद हो जाती है। 6 माह तक पानी भरा रहता है। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए 6 मई को एसडीएम रेखा एस चौहान ने दिबियापुर विकास कुंज का भ्रमण किया था , और जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए सिल्ट सफाई के आदेश दिए थे। बरसात के दिनों में हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि पानी निकलना तो दूर जहां का तहां जल भरा होता रहता है। लोगों द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर लिया गया , जबकि अधिकारियों द्वारा नाला चौडे होने के आदेश जारी किये गये थे। उस पर अभी कोई अमल नहीं हुआ है, लेकिन समाधान पुरवा होते हुए सिल्ट की सफाई की जा रही है। सिल्ट सफाई में लगी जेसीबी लगातार कार्य कर रही हैं। दिबियापुर वासियों के लिए सिल्ट सफाई से बरसात में कुछ राहत भरी खबर जरूर है। देखना है कि इस सिल्ट सफाई से बरसात के मौसम में आम जनमानस को कितना लाभ मिलेगा?

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*