औरैया09दिसम्बर2022*श्रीमद भागवत कथा के समापन पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।
फफूंँद,औरैया।* विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठीपुर में स्थित काली माता मन्दिर पर चल रही भागवत श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न हुई। कथा के समापन के वाद हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। कथा व्यास यज्ञेश जी मिश्र ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।
उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। यज्ञेश मिश्र ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक यज्ञेश जी मिश्र ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधिविधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन कराया और देर रात्रि तक भंडारा चलता रहा। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिह, खण्ड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता दोहरे का ग्राम प्रधान अमरेश पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*