औरैया09दिसम्बर* यातायात नियमों का पालन करने हेतु दिलाई गई शपथ जनपद औरैया*
प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस लाइन सहित जनपद औरैया के प्रत्येक थानों एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल सहित आम नागरिकों को “सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखनें, यातायात नियमों का सदैव स्वयं और अपने परिजनों से पालन कराने, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट पहनने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करनें, हमेशा एम्बुलेन्स और फायर बिग्रेड एवं अन्य आवश्यक/आकस्मिक सेवाओं से सम्बन्धित गाडियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना में पीडितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने” का शपथ दिलाया गया।

More Stories
लखीमपुर खीरी १४ मई २६ * ९७ . ६ प्रतिशत अंक प्राप्त हर्षित सिंह राणा को डीएम ने किया सम्मानित
पूर्णिया बिहार14मई26* कसबा में मुख्यमंत्री योजना में घोटाला: सड़क के लिए 7 फीट मिट्टी काटी, बड़े गड्ढे बने*
पूर्णिया १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा