औरैया07मई*संदिग्ध परिस्थितियों में रोड पर पड़ा मिला युवक का शव*
*स्थानीय जमाल शाह गेट के समीप पढ़ा था युवक का शव*
*औरैया।* शहर के जमाल शाह गेट के पास शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाकिंग को निकले लोगों ने एक युवक का शव जमाल शाह गेट के समीप पड़ा देखा। शव पड़े होने की खबर शहर में फैल गई। जिस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक अपने पिता के साथ खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। वह कभी-कभी शराब पी लेता था। जानकारी मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
शहर के मोहल्ला ओम नगर निवासी सौरभ 35 वर्ष पुत्र बृजेंद्र सिंह अपनी पिता की साथ खेती किसानी का काम करता था शुक्रवार की देर शाम वह घर से निकला लेकिन वह वापस लौट कर घर नहीं आया शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉकिग को निकले लोगों ने उसका शव स्थानीय जमाल शाह गेट के पास पड़ा देखा। जिसकी खबर शहर में तेजी से फैल गई। शव पड़े होने की खबर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस एवं मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गये। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र कभी- कभार शराब पी लेता था, लेकिन कल किसके साथ बैठा था , और क्या हुआ इसका उसे पता नहीं है। युवक की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी एवं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

More Stories
*बांदा-4अप्रैल26*देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अनियंत्रित होकर चार पहिया गाड़ी पलटी**,
बांदा4अप्रैल26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल ,
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*कानपुर के काकादेव क्षेत्र में आंधी-बारिश से पेड़ गिरा