औरैया06जुलाई*पुराने पौधों की सुध नहीं ले पाए जिम्मेदार लोग नई पौधों का किया गया वृक्षारोपण
वृक्ष लगाने के बाद में आखिर उन पर क्यों नहीं लगाई जाती है जाली ।*
दिबियापुर,औरैया
,यूपी: हर बार लाखों रुपये खर्च कर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से पौधों को जीवन नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की सुध लेना भी जिम्मेदार भूल गए। कई स्थानों पर टूटे ट्री गार्ड और सूखे पौधे जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। इस बार जिले में 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को उम्मीद है कि पिछले वर्षों से सबक लेते हुए इस बार लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार जुटेंगे। इससे जिले के पर्यावरण को और अधिक फायदा होगा।
पिछले वर्ष में दिबियापुर में कांशीराम कालोनी समेत कई जगह हजारों पौधे लगाए गए थे। बिना किसी सर्वे और तैयारी के लगाए गए हजारों पौधे बैरिकेडिंग न होने के कारण पहले तो जानवर चर गए थे, इसके बाद बचे पौधे जलभराव के कारण नष्ट हो गए थे। जब पौधे नष्ट हुए तो इसके साथ ही शुद्ध आक्सीजन देने की योजना ने भी दम तोड़ दिया था। आज यहां पर एक भी पौधा नजर नहीं आता है।कांशीराम कालोनी में लगातार कई वर्षों से पौधे लगाए जाते रहे है लेकिन आज न तो कोई पौधा ही बचा है और न ही साफ-सफाई है।लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदार पौधरोपण के स्थान पर बैरिकेडिंग करा दें तो आवारा जानवरों से ट्री-गार्डों एवं पौधों को होने वाला नुकसान रोका जा सकता है।

More Stories
नई दिल्ली * 15 अप्रैल 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*