औरैया02नवम्बर*डीसीएम ने छात्रा को रौंदा घटनास्थल पर मौत*
*कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड ग्राम बिरिया व तुर्कीपुर के मध्य हुई दुर्घटना*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित क्षेत्र ग्राम बिरिया तुर्कीपुर के मध्य बुधवार को अपराह्न महाविद्यालय से पढ़कर साइकिल से अपने गांव जा रही छात्रा को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर निवासी दर्शन महाविद्यालय विद्यालय में बीएससी फाइनल की छात्रा बुधवार को अपराह्न विद्यालय की छुट्टी होने के पश्चात साइकिल से अपने गांव जा रही थी, जैसे ही वह ग्राम बिरिया व तुर्कीपुर के मध्य पहुंची। उसी समय पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे रौद दिया। जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही हृदय विदारक मौत हो गई। दुर्घटना होने के पश्चात मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी के अलावा औरैया पुलिस एवं दिबियापुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने छात्रा की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव विच्छेदनगृह चिचौली भेज दिया। छात्रा की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक छात्रा के पिता राकेश यादव जनपद कानपुर देहात के कस्बा रसूलाबाद में फायर ब्रिगेड में तैनात हैं। आपको बताते चलें कि छात्रा तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ
सुल्तानपुर13अगस्त26*एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीडीओ विनय कुमार सिंह सम्मानित*
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*