औरैया02जनवरी*मोरम लदे ट्रक का टूटा एक्ससल सड़क के दोनों तरफ लगा जाम*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी रेलवे पूर्वी क्रासिंग व उसके दोनो तरफ खराब सड़क के कारण सभी तरह के वाहनों व पैदल लोगो के लिए आवागमन की स्थिति दिन प्रतिदिन अधिक विकराल होती जा रही है ,लेकिन इससे जुड़े अधिकारी इस समस्या के निदान के कोई प्रयास नही करते दिखाई दे रहे है जहा रोज मौरंग , गिट्टी , सीमेंट , सरिया ,बालू आदि बजनदार सामान लेकर ट्रक, डम्पर, टैक्टर आदि औरैया से आकर रसूलाबाद कन्नौज बिधूना की तरह केवल इसी रास्ता से आते जाते है तो दूसरी तरफ से आनाज ईट लेकर वाहन औरैया जाते है जिसमे निजी व सरकारी बसे भी है। शनिवार रात्रि दो ट्रक मौरंग लादकर कनौज जा रहे थे क्रासिंग से पहले खराब रोड मे धस जाने से दोनो के एक्सल टूट गये और दोनो वही खडे हो गये ट्रक आगे पीछे न चल पाने से सड़क के दोनो तरफ लम्बा जाम लग गया जहा किसी भी तरह के वाहन दोपहर एक बजे के बाद तक नही निकल सके बारह घंटे से अधिक समय तक लगा लम्बा जाम एक बजे के बाद खुल सका जहा पैदल निकलने वाले लोग भी परेशान दिखाई दिये,रोड के साथ क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण न होना और आटोमेटिक मशीन खराब होने से जाम एक नियमित समस्या बन गई है। जिसके लिए रेलवे ,डीएफसी व पी डब्ल्यू डी दोनो के अधिकारी जिम्मेदार है, जो पुल व रोड बनाने प्रति उदासीन दिखाई दे रहे है वही पीडब्ल्यू डी के अवर अभियंता अंकित कुरैशी सड़क के गढढे भरने के लिए धन न मिलने की समस्या बता रहे है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*