औरैया02अप्रैल*शहर के दैवीय मंदिरों में जूनियर शाखा अनमोल ने चलाया सफाई अभियान ????????? एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की जूनियर अनमोल शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को प्रातः 5 बजे से आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित काली माता मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत जूनियर शाखा अनमोल के सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से समूचे मंदिर परिसर की साफ-सफाई व धुलाई की गई, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना, हवन आदि कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत 5 वर्षों से अनवरत शहर के प्रमुख दैवीय मंदिरों पर तड़के प्रातः 2 घंटे तक अनमोल शाखा के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से शाखा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, अजय पोरवाल, रजत पुरवार, आदित्य लक्ष्यकार, रोहन पुरवार, साहिल श्रीवास्तव, मोहित लक्ष्यकार आदि सदस्य मौजूद रहे।*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट