औरैया01अक्टूबर*किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज*
*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव मीरगावा में तीन दिन से गायब किशोर की हत्या करके शव को भूसे के कमरे में दावने को लेकर मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव मिरगाँवा निवासी जय सिंह पुत्र स्व मातादीन ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि हमारा पुत्र अर्जुन सिंह 15 वर्ष घर के बरामदे में दिनांक 26 सितम्बर दिन सोमवार को सो रहा था। तथा प्रार्थी एवं प्रार्थी के घरवाले छत पर जाकर सो गए। मंगलवार की सुबह जब हम जागे तो देखा कि प्रार्थी के पुत्र की चारपाई पर कपड़े बिखरे पड़े थे। मोबाइल व चप्पल दूर पड़ी थी, काफी खोजबीन की लेकिन प्रार्थी का पुत्र का कोई पता नहीं चला। तब मैने ने बुधवार को थाना फफूंद पुलिस को सूचना दी। प्रार्थी को शक है कि गांव के किशन प्रताप पुत्र मथुरा प्रसाद व राकेश पुत्र छेदालाल एवं हिमांशु दिवाकर पुत्र गिरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिहारी का पुरवा थाना फफूंद पर शक हुआ कि उक्त लोगों ने हमारे पुत्र की हत्या कर दी जिसकी सूचना प्रार्थी ने फोन पर थाना पुलिस को दी पुलिस आयी और प्रार्थी को उक्त लोगों के घर की तलाशी ली तो किशन प्रताप के घर रात्रि में भूसा के भरे कमरे के ऊपर लकड़िया रखी थी जिसे हटवाया गया तो देखा कि प्रार्थी के पुत्र का शव मिला। मृतक के पिता ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।