औरैया 31 अगस्त *प्रधानाध्यापकों एवं संकुल शिक्षकों को किया जागरूक*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर में मंगलवार को राज्य संदर्भ समूह सदस्य सुनील दत्त राजपूत ने राज्य परियोजना महानिदेशक अनामिका सिंह एवं जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव के कुशल निर्देशन में विकास खंड सहार के हरपुरा संकुल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय गपचरियापुर में किया गया। जिसमें संकुल के समस्त प्रधानाध्यापक एवं संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संकुल शिक्षक आशुतोष शुक्ला ने समस्त अध्यापकों को 1 सितंबर से प्रारंभ होने वाली कक्षाओं में बच्चों की भौतिक उपस्थिति एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संकुल शिक्षक अजय कुमार ने समस्त अध्यापकों को कोविड-19 के बचाव हेतु टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया एवं उनके प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पास सुरक्षित रखने हेतु कहा गया। संकुल शिक्षक अतुल कुमार ने समस्त अध्यापकों को प्रधान से संपर्क कर विद्यालय के सभी कक्षाओं में सैनिटाइजेशन करवाने हेतु कहा गया एवं हैंड वास यूनिट में रनिंग वाटर की उपलब्धि पर जोर दिया गया। कक्षा कक्ष में सैनिटाइजर की उपलब्धता एवं विद्यालय में कम से कम एक थर्मल स्केनर एवम ऑक्सीमीटर की व्यवस्था हेतु प्रधानाध्यापकों को कहां गया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि सभी अभिभावकों से सहमति पत्र अवश्य संकलित कर लिए जाएं तदोपरांत बच्चों को विद्यालय में बुलाया जाए एवं यदि कोई बच्चा वायरल फीवर से संक्रमित हो तो उसे विद्यालय में कदापि ना रोका जाए। जूनियर कक्षाओं में बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में यूट्यूब सेसन के द्वारा प्रशिक्षित किया जाए। सुमंगला कन्या योजना के तहत कक्षा 1 एवं कक्षा 6 में पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन अतिशीघ्र करवाए जाएं। रसोइयों के लिए एप्रिन,हैंड्स ग्लोब्स, की व्यवस्था की जाए। तथा खाद्य सामग्री को उचित तरीके से साफ कराने तथा धोने के पश्चात् ही उपयोग में लाएं तथा ताजा सब्जी एवं मसालों का ही उपयोग करें।
बच्चों के आगमन पर उनका रोली एवं तिलक लगाकर एक उत्सव की तरह स्वागत किया जाए तथा एक
अभियान के माध्यम सेकोवि ड-19 के बारे में जागरूक किया।
कक्षा-कक्ष में शिक्षण से पूर्व कक्षा अवलोकन ध्यान से करते हुए। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करतेहुए बच्चों की बैठक व्यवस्था को क्रमबद्ध करें। बच्चों के आगमन के पश्चात् प्रथम सप्ताह में उनको सहज किया जाए तत्पश्चात द्वितीय सप्ताह में संबृद्ध हस्त पुस्तिका में दिए गए टूल के माध्यम से बच्चों का आकलन किया जाए तथा उस आकलन के परिणाम को हस्त पुस्तिका में दी गई सूची/तालिका में अंकित किया जाए। आकलन करते समय बच्चों को यह एहसास नहीं हो कि आप उनका आकलन कर रहे हैं।
आकलन के उपरांत बच्चों के स्तरों का निर्धारण उनकी योग्यता के अनुसार कि या जाए तथा उपचारात्मक
शिक्षण में स्तर के अनुसार ही बच्चों का शिक्षण सुनिश्चित किया जाए। संकुल बैठक का आयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमन कुमार यादव, जिला अध्यक्ष अटेवा के द्वारा किया गया। बैठक का सफल संचालन सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*