औरैया 28 मार्च *भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने की हड़ताल*
*औरैया।* सोमवार को ऑल इण्डिया एम्पलाई एसोसिएशन के आवाहन पर दो दिवसीय हड़ताल के आज पहले दिन भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल करते हुए अपने-अपने कार्यों से विरत रहे। भारतीय जीवन बीमा निगम के पुलिस लाइन के पास स्थित शाखा कार्यालय पर सभी बीमा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि केन्द्र सरकार जन विरोधी नीतियों के कारण आज देश फिर से गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की नीतियां ठीक उसकी तरह प्रतीत हो रही हैं, जैसे अंग्रेजों ने मसाले का व्यापार का बहाना बनाकर भारत को गुलामी की जंजीरों में जकड़ लिया था। इन्हीें नीतियों के विरोध में आज देश व्यापी हड़ताल के तहत एलआईसी के शाखा कार्यालय में भी कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि एनपीएस हटाकर शीघ्र की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये। सरकार द्वारा संस्थाओं का निजीकरण बंद किया जाये। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाये और बीमा संस्थाओं में विदेशी निवेश (एफडीआई) बंद किया जाये। आज के धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मोहन शर्मा, सचिव अपूर्व कटियार, कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा समेंत सागर श्रीवास्तव, गौरव राठौर, शुभम गुप्ता, विपिन अहिरवार, प्रतिमा उपाध्याय, निहारिका प्रजापति, शिवानी दक्षकार व आयुष शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
लखनऊ 27अगस्त 26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम,