औरैया 28 अक्टूबर *दरवाजे पर बैठी महिला की बाइक सवारों ने लूटी चेंन*
*औरैया।* मोहल्ला सत्तेश्वर सूर्या टॉकीज वाली गली निवासी एक महिला गुरुवार की शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने पहले महिला से फफूँद जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद उन लोगों ने चेन्नई जाने के लिए पूछा। जिस पर महिला ने झुझलाकर उन्हें हटाना चाह।। उसी समय एक युवक ने महिला के गले में पड़ी करीब 23 ग्राम वजन की सोने की चेंन झपट्टा मारकर तोड़ ली। चेंन का कुछ हिस्सा महिला के हाथ में रह गया। इसके बाद वह लोग बाइक से फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन एवं पड़ोस के लोग आ गए। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी महिला आशा श्रीवास्तव पत्नी ललित मोहन श्रीवास्तव गुरुवार की दोपहर लगभग पौने तीन बजे अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों से एक ने महिला के पास जाकर पहले फफूंद जाने का रास्ता पूछा। इस पर महिला ने जानकारी होने से इंकार किया। इसके बाद फिर से उसने चेन्नई जाने का पता पूछा। जिस पर महिला ने झुझलाकर जानकारी न होने की बात कही। तभी लुटेरे ने मौका पाकर महिला के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। इस पर महिला ने चेन को पकडऩे की कोशिश की। जिससे लुटेरे से आधी चेन बचा ली। जबकि आधी चेन लुटेरा लूट ले गया। इससे पहले की महिला चिल्लाती लुटेरे बाइक से फरार हो गए। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार दो लुटेरे मुंह पर मॉस्क लगाए नजर आए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
उधर शहर में पिछले एक सप्ताह में बाइक सवार लुटेरों द्वारा तीसरी घटना को अंजाम दिए जाने और अभी तक पुलिस का एक भी लुटेरे को गिरफ्तार न किए जाने से लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR