औरैया 27 नवम्बर *एक माह पूर्व हुई चोरी में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*
*तीन नामजद लोगों के खिलाफ लिखाया पीड़ित ने मुकदमा*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव मैं लगभग एक माह पहले हुई चोरी की थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी क्षेत्र के गांव जसा का पुरवा निवासी कप्तान सिंह पुत्र जय श्रीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा है, कि वह बीती 31 अक्टूबर की रात्रि लगभग दो बजे अपने घर के बाहर सो रहा था, उसी समय गांव निवासी विपक्षी सोनू पुत्र राज नारायण, लक्ष्मण सिंह पुत्र महाराज सिंह, वीर बहादुर पुत्र ओम प्रकाश राजपूत नये मकान के पीछे से छत पर चढ़कर बगैर दरवाजे वाले जीने की सीढ़ियों से होकर घर में घुस गये, और घर में रखे बक्से में से दो बहुओं के जेवरात व अलमारी में लोडर खरीदने के लिए रखें एक लाख चालीस हजार रुपये नकद ताला तोड़कर चुरा लिए। प्रार्थी के घर के अंदर जब खटपट की आवाज आई तो प्रार्थी की आंख उसी समय खुल गई। आशंका वस प्रार्थी ने बिस्तर से उठकर जब घर के अंदर गया, तो देखा कि सभी ताले टूटे हैं व सामान इधर-उधर पड़ा है, और प्रार्थी को देखकर उक्त चोर उसी रास्ते से होकर छत से कूद कर भाग गये। प्रार्थी ने चश्मदीद चोरों को देख लिया, तथा उक्त चोर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। डर कर प्रार्थी बीती घटना की सूचना उसने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*
नई दिल्ली 31अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
भागलपुर 31अगस्त 26*राघोपुर बांध का DM ने किया निरीक्षण, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट