औरैया 26 जुलाई *48 घण्टे में थाना सहायल पुलिस ने गुमशुदा को किया बरामद*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में अपह्रत/गुमशुदा बच्चो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहायल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सहायल पुलिस द्वारा सम्बन्धित धारा 363 भादवि में अपहर्त सतीश उर्फ अंसु (उम्र करीब 14 वर्ष) पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम गेहू चना पुर्वा थाना सहायल जनपद औरैया बीते 24 जुलाई को बिना बताए अपने घर से कही चला गया था जिसकी सूचना पर पुलिस बल के अथक प्रयास से अपहर्त को 48 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया। बच्चे की बरामदगी पर पूरा गांव एवं परिवार खुश है और सभी ने पुलिस की सराहना की। बरामद करने वालो में थानाध्यक्ष सहायल पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, कांस्टेबल दुष्यंत कुमार ,कांस्टेबल विष्णु राघव ,कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार थाना सहायल है।

More Stories
कानपुर नगर19अगस्त26*समस्याएं बढ़ती जा रहीं, जिम्मेदार करते जा रहे किनारा,शहर बांटने चले हैं,
जयपुर19अगस्त26*नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव,
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,