औरैया 26 अगस्त *स्कूल के रास्ते में भरा पानी कैसे हो पढ़ाई*
*खेतों से होकर जाते बच्चे और अध्यापक*
*रास्ता में पानी भरा होने से आने-जाने वालों को बढ़ी दिक्कत फैल सकते संक्रामक रोग*
*ककोर,औरैया।* ग्राम पंचायत ऊमरसाना के मजरा ककुरिया गांव में पूरी सड़क में पानी भरे होने से गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पहुंचने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह पानी जुलाई माह से भरा हुआ है। फिलहाल में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिसके कारण बच्चों व अध्यापक को स्कूल में चक्कर लगाकर खेतों के रास्ते से जाना पड़ रहा है। खेतों में बुवाई होने के बाद स्कूल पहुंचने की जटिल समस्या हो जाएगी। गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी को इस बात से अवगत कराया, एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर आज तक कोई अमल नहीं हुआ। समस्या से आजिज होकर गांव वाले एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंचे,और अपनी फरियाद लगाई , गांव वालों का कहना है इतना प्रदूषित गंदा पानी भरा हुआ है जिससे तीन चार घर के लोग पानी में घुसकर ही घर में जा पाते हैं। कभी भी भयंकर संक्रामक बीमारी फैल सकती है। इसलिए गांव वाले बहुत डरे सहमे हैं। सभी ने इस समस्या से निदान के लिए अपनी गुहार लगाई। ग्राम प्रधान अलका यादव ने बताया गांव से कुछ लोगों ने नाली को बंद कर दिया है इसकी जानकारी प्रशासन को से दी गई है समस्या से ग्रसित साहब लाल ,राज नारायण रणवीर सिंह, अरुण कुमार, छुटके राधेश्याम, गुलजारीलाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*
कानपुर नगर10अगस्त26*क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।