औरैया 25 फरवरी **अरिंद नदी किनारे निकला अजगर*
*सहार,औरैया।* बेला थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी सहार के गांव मडोकमीत में शुक्रवार को अरिंद नदी किनारे टीले में निकले अजगर को ग्रामीणों ने देखा इसी दौरान खेतो में बकरियां चरा रहे गांव के लोगो ने देख लिया और पास आकर खड़े हो गए। शोरगुल सुनकर अजगर ने बिल में घुसने की कोशिश की जुसेब वन विभाग कर्मचारियों ने बाहर खीचकर पकड़ लिया । गांव मडोकमीत में लगभग 19 फिट लंबा और पचास किलो का अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी ,पुलिस ने वनविभाग को सूचना दी मौके पर चौकी इंचार्ज सहार राजपाल सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर ले गये। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**