औरैया 25 जुलाई *नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का किया गया स्वागत*
*सहार,औरैया।* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई सहार द्वारा नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी दाताराम का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सक्सेना ब्लॉक मंत्री आशुतोष शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष, प्रीती त्रिपाठी, विजय सचान के नेतृत्व में बी आर सी सहार में स्वागत कार्यक्रम चला।
खण्ड शिक्षा अधिकारी से संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज तिवारी, सतेंद्र अग्निहोत्री, अतुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात, 19 अगस्त 2026*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डेरापुर में बढ़ी जागरूकता, 30 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण*
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,