औरैया 23 सितम्बर *गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली शिव बारात*
*ऐरवाकटरा रामलीला मैदान में 126 वीं रामलीला का हुआ आगाज*
*ऐरवाकटरा,औरैया।* ऐरवाकटरा कस्बे की ऐतहासिक श्री रामलीला महोत्सव का 126 वां आगाज हुआ जो बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।
शुक्रवार को ऐरवा कटरा की श्री रामलीला समिति द्वारा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से शंकर बारात निकाली गई।
शिव बारात में घोड़ी पर बिराजे दूल्हा भगवान शिव व उनकी बारात में शामिल अघोरी व अन्य भक्तों के दर्शन के लिए ऐरवाकटरा कस्बे के नागरिक भारी संख्या में घरों से बाहर निकले और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक करके बारातियों का स्वागत किया। शिव शंकर बारात में ऐरवाकटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरमन सिंह,उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता प्रबंधक इंद्र प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष अरुण कुशवाह,महामंत्री रतन पोरवाल, मंत्री मोहित कुशवाह, उप प्रबंधक बीनू सक्सेना, मंटू तिवारी, रानू पालीवाल, हरिनारायण तिवारी मण्डल अध्यक्ष,अमित शुक्ला, हिमांशु पालीवाल, कपिल गौतम, मोहित तिवारी, नारायण तिवारी सहित सैकड़ो लोग शंकर बारात में शामिल रहे।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*