औरैया 23 मार्च *कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी कस्बे में नोगवा रोड पर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।कथा स्थल से आचार्य निर्मल दुबे की अगुवाई में कलश यात्रा निकली। श्रद्धालु शिव मंदिर और संकट मोचन मंदिर होते हुए मनकामेश्वर धाम स्थल पहुंचे। वहां कलश पूजन के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस लौटे। कलश में जल भरते समय श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्य ने कहा कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है। कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है। यह हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। व्यास आचार्य ने बताया की कथा की पूर्णाहुति 31 मार्च को हवन के साथ होगी।

More Stories
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*