औरैया 23 फरवरी *फांसी पर झूलता मिला अधेड़ का शव*
*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर हाईवे निवासी लक्षमण सिंह (51 वर्ष) पुत्र बाबू लाल बाल्मीकि वह अपने भाई छोटेलाल के घर रहता था। पत्नियों के जाने के बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था, और अक्सर रहने के लिये अपनी रिश्तेदारियों में चला जाता था। सात दिन पूर्व ही वह अपने भाई के घर अजीतमल आया था। बुधवार को उसका शव घर के पास ही खड़े चिल्ली के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। जिसके बाद मृतक के भाई ने सूचना अजीतमल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे अजीतमल कोतवाली के हलका इन्चार्ज अजय पाल ने घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों से जानकारी की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी