औरैया 23 अगस्त *कन्हो रेलवे फाटक पर रेलवे कर्मी से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार थाना फफूंद पुलिस एवं एसओजी टीम जनपद औरैया के संयुक्त प्रयास द्वारा 1 नफर अभियुक्त टीटू उर्फ हरिओम पुत्र श्रीकृष्ण नि0 कन्हो थाना फफूँद जनपद औरैया सम्बन्धित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना फफूँद जनपद औरैया द्वारा के मुख्य अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मालूम हो कि अभियुक्तगण द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर रेलवे फाटक ग्राम कन्हो थाना फफूँद जनपद औरैया पर जबरदस्ती गेट खुलवाने व दवाब बनाना तथा रंगदारी माँगना व नही देने पर लाठी डण्डो व कुलहाडी से मारपीट कर गेटमैन ओम नरायन का सिर फोड़ दिया था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विनोद कुमार, का0 धर्मेन्द्र, म0का0 सलोनी थाना फफूँद जनपद औरैया व एसओजी टीम जनपद औरैया के दीपक, धर्मेन्द्र, ललित पटेल है।
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण