May 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 22 मार्च *श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा*

औरैया 22 मार्च *श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा*

औरैया 22 मार्च *श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा*

*फफूंद,औरैया।* कस्बा के ककोर मार्ग पर स्थित सुप्रसिद्ध महावीर धाम मंन्दिर परिसर से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवम राम कथा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा मंन्दिर से निकलकर मोहल्ला कायस्थान से होते हुये मुरादगंज तिराहे पर पहुँची जहां पर शिव मंन्दिर की परिक्रमा हुई। इसके बाद अछल्दा चौराहे होते हुए चमनगंज तिराहे पर पहुँची , जहां पर समाज सेवी आशीष पोरवाल ने फूल वर्षा कराई, तथा सर्वत का वितरण किया। जिसके बाद कलश यात्रा ख्यालीदास समाधी पर पहुँची जहां कथावाचक श्री रामसखा जू महाराज वृंदावन व यज्ञ में लगे पंडितों के द्वारा कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के कलश में मंत्रोच्चारण के साथ जल भरवाया। कलश यात्रा पुनः उसी रास्ते से होते हुये वापस महावीर धाम पर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा को पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। कथा वाचक श्रीराम सखा जू महाराज ने बताया कि मान्यता है कि भागवत कथा का आयोजन करने व श्रवण करने से अनेकों लाभ हैं। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराने वाले व सुनने वाले व्यक्तियों-परिवारों के पूर्वजों को शांति व मुक्ति मिलती है। इसे सुनने से श्रद्धालुयों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाये, पुरुष व नव युवक सहित नगर व क्षेत्र के धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

Taza Khabar