छोटे लोहिया को पुण्यतिथि पर किया गया याद
रुरुगंज,औरैया। छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र को शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों का बखान किया। जिला पंचायत सदस्य अबनीश चक ने कहा कि वह दृढ़ निश्चय वाले व्यक्ति थे। इसी कारण छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध हुए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव (मिनी) ने कहा कि समाजवादी नेताओं में राम मनोहर लोहिया के बाद जनेश्वर मिश्र को सबसे अधिक इज्जत दी जाती है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, अमित यादव, अखिलेश यादव, मो. इस्तकार, अवनीश यादव, राजू यादव, मो. इस्ताक आदि मौजूद रहे
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट