औरैया 22 अप्रैल *सदर विधायक के आवास के पास खराब पड़ा हैंडपंप*
*200 मीटर दूरी पर ग्राम भर्रापुर में सरकारी हैंडपंप पड़ा खराब*
*फफूंद,औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम भर्रापुर में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के आवास से 200 मीटर दूरी पर सरकारी हैड पंप नंबरदार के आवास के बगल में महीनों से खराब पड़ा है। जबकि विकासखंड भाग्यनगर के आधकारी द्वारा सर्वे कराने के बावजूद भी विभाग द्वारा आज तक सरकारी हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया है, जो कि पंचायत सेक्रेट्री एवं उनके आला अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाबजूद भी अभी तक नहीं सुधारा जा सका सरकारी हैंडपंप। ग्राम वासियों ने अभिलंब सरकारी हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की है।
More Stories
कोलकाता 17 अक्टूबर 26*कोलकाता पूजा पंडाल में भगदड़: 18 की मौत
बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*