औरैया 21 नवम्बर *गड्ढामुक्त अभियान की पोल खोलती जर्जर सङके*
*कंचौसी,औरैया।* सरकार के गड्ढामुक्त सङके बनाने के दावों की पोल खुल गई हैं।नगर से जुङे मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है। हालत इतनी खराब है कि तमाम सङके गङ्ढो में तब्दील हो गयी है। इससे अक्सर वाहन फंसने से जाम की समस्या भी खङी हो जाती है। दोपहर कंचौसी झीझक मार्ग पर कमलापति पुरवा गांव के पास मौरंग लदे ट्रक गङङे में फंस गया, जिससे एक्सल टूटने से घंटों जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालक और लोगों को जूझना पडा।
कंचौसी कस्बा से जुङे आसपास के मुख्य मार्ग कंचौसी झीझक मार्ग पर चिता पुरवा बान गांव ब कमलापति पुरवा गांव के पास बङे बङे गङ्ढे हो गये हैं। जहां अक्सर लोङिङ अनलोङिग ट्रक फंसे रहते है।जबकि एक बर्ष पूर्व इस सङक को बनवाया गया था।लेकिन घटिया निर्माण से हालत खस्ताहाल है।औरैया ककोर जिला मुख्यालय लहरापुर मुख्य मार्ग की बात ही निराली है। यहाँ करोङो रूपये का बजट खर्च कर यूपीएसआईडी द्वारा प्लास्टिक सिटी कैपस में दो किमी सङक फोरलेन निर्माण कराया गया ।यही नही कई मर्तबा पिछले बर्षों में भी इस सङक का निर्माण किया गया ,लेकिन घटिया निर्माण होने से यह सङक जर्जर होकर बडे-बडे गङ्ढो में तब्दील हो गयी है। जहां वाहन निकलना मुश्किल है।
यही हाल कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग का है। रसूलाबाद लहरापुर को जोड़ने वाला ब्सस्तम मार्ग पर रेलवे फाटक के दोनो तरफ गङ्ढो में आए दिन ट्रक और ङंफर फंस जाते है।जिससे जाम की समस्या खङी हो जाती है। सडको की दुर्दशा यही तक सीमित नहीं है। कंचौसी कस्बा से गाँवों को जोड़ने वाले ज्यादातर संपर्क मार्गों की दशा खराब है। कंचौसी घसा पुरवा वाया ढिकियापुर संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दशक से न करवाने से सङक की जगह जगह गिट्टी ऊखङ कर जर्जर हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी है। मजे की बात यह हैं कि शासन प्रशासन और पीङब्लूङी अधिकारियों की उपेक्षा से घसा पुरवा संपर्क मार्ग निर्माण का आज तक बजट ही जारी नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। यही हाल कंचौसी दिबियापुर मंगलपुर कैनाल पटरी मार्ग का है। जहां नगर का प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा ब्रहमदेव का मंदिर है। यहाँ रोजाना सैकड़ो श्रद्धालुओं बाबा के दर्शन को आते हैऔर चैत्र पूर्णिमा को विशाल मेला भी लगता है।इसी मार्ग पर जिले का महामाया पोलीटेक्नीक कालेज स्थित है। इसी सङक से लोग दिबियापुर और एनटीपीसी और पाता प्लांट भी आवागमन करते है। फिर सङक की हालत खस्ताहाल है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*