औरैया 20 जुलाई *65 वर्षीय अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत ,शिनाख्त नहीं*
*दिबियापुर,औरैया।* जिले के दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार सुबह एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।तमाम कोशिशों के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। स्टेशन मास्टर फफूंद के मेमो के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे के पोल नंबर 1100/ 27 के पास एक अज्ञात महिला ट्रेन से कट गई है। सूचना पर जीआरपी चौकी फफूंद के प्रभारी जय किशोर मय एससी जितेंद्र, कांस्टेबल सचिन कुमार, महिला मुख्य आरक्षी आरपीएफ नीरज पांडे के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि पोल नंबर 1100/ 27 के पास इटावा की तरफ जाने वाली मेल लाइन पर एक वृद्ध महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है। महिला के शव की आसपास के व्यक्तियों से पहचान कराई गई पर किसी के द्वारा कोई पहचान नहीं की गई। वृद्ध महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी औरैया भेज दिया गया है ।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें