कोरोना से अनाथ हुए रश्मि व विकास को जिलाधिकारी ने की मुलाकात
औरैया। कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए रश्मि और विकास को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय पर बुलाकर उनका हालचाल जाना। उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार दिया। दरअसल रश्मि और विकास के माता-पिता का कोविड-19 से निधन हो चुका है। दोनों बच्चे इस समय ककोर में अपनी बुआ किरण सिंह के पास रहते हैं। बुधवार को जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों को अपने कार्यालय ककोर मुख्यालय पर बुलाया और उनसे उनका हालचाल जाना। उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों को दो हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की और उनके बाल सेवा योजना के तहत भरण पोषण एवं संरक्षण हेतु सहायता पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*
कौशाम्बी 30 मार्च 26*नए सत्र में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ प्रधानाचार्य ने तिलक लगा किया शुभारंभ बच्चों में उल्लास*