औरैया 19 अगस्त *हिंसक सांड ने महिला को पेट में घोपा सींग निकली आंते हालत गंभीर*
*ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही आई सामने समय से पकड़ा जाता सांड तो नहीं घटती घटना*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली में शुक्रवार की सुबह हाईवे रोड पर एक हिंसक सांड ने बृद्ध महिला को सींग घोप दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस आशय की शिकायत एक ग्रामवासी ने प्रथम बार हुए ब्लॉक समाधान दिवस में शिकायत की थी। इसके बावजूद ब्लॉक प्रशासन नहीं चेता , जिसके चलते घटना घटित हुई। ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली निवासी एक 85 वर्षीय बृद्ध महिला छविरानी पत्नी स्वर्गीय जगमोहन सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढे 8 बजे हाईवे रोड स्थिति दुकान पर गृहस्थी का सामान खरीदने जा रही थी। उसी समय एक हिंसक सांड ने हमला कर दिया। हिंसक सांड ने हमलावर होते हुए महिला के पेट में सींग घोप दिया, सींग घोपने से बृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इतना ही नहीं महिला के पेट की आंते बाहर निकल आई। पास पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल शाम को भगाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो चुकी थी। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में ले आये और भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक एवं गंभीर बनी हुई थी। आपको बताते चलें कि विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली निवासी प्रदीप चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय राम अवतार ने गत 17 अगस्त 2022 दिन बुधवार को प्रथमवार हुए ब्लॉक समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने कहा था कि उनके गांव में एक हिंसक सांड है। जो कि कई लोगों को घायल कर चुका है। सांड गांव में ही हाईवे रोड फ्लाईओवर के समीप डिवाइडर पर अधिकांश बैठा रहता है। खेतों पर जाते समय वह दौड़ कर हमला कर देता है। जिसके कारण सभी ग्रामवासी भय में जीवित रहते हैं। यदि इस हिंसक सांड को नहीं पकड़ा गया तो पुनः कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने सांड को पकड़वाने के लिए गुहार लगाई थी। इसके बावजूद ब्लॉक प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके चलते अप्रिय घटना घटित हो गई यदि ब्लॉक प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए हिंसक सांड को पकड़वा दिया होता तो घटना घटित होने से बच जाती। ब्लॉक के शासन की लापरवाही के चलते घटना घटित हो गई। यह एक चिंता का विषय है।

More Stories
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*
लखनऊ23 अप्रैल26**नगर निगम के आदेश पर राष्ट्रमार्ग पर लग रही सवारी ढोने वाले वाहन…*
लखनऊ24अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें