औरैया 18 अप्रैल *14 मई को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित*
*लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने प्रचार वाहन किया रवाना*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 14 मई दिन शनिवार को औरैया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह समझौते से वाद विवाद सुलझाना चाहिए इससे जहां उन्हें जल्द न्याय मिल सकेगा वहीं उनकी फिजूलखर्ची भी बचेगी। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार सिविल जज जूनियर डिविजन मेहर जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रियल शर्मा अधिवक्ता शिवम शर्मा अधिवक्ता धर्मा चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

More Stories
कौशाम्बी 1 मार्च 26*एकल अभियान के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह*
कौशाम्बी 1 मार्च 26*भाजपा छोड़ कर ब्राह्मणों ने बसपा का थामा दामन*
कानपुर नगर 1 मार्च 26*भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा किसानों को वितरित किए गए गन्ना बीज