औरैया 18 अगस्त *अबैध मीट की दुकानों को लेकर, स्थानीय लोगो ने नगर पंचायत व पुलिस से की शिकायत
फफूंद (औरैया)
कस्बा के पाता रोड पर अबैध तरीके से मीट की दुकान खुली हुई है। जिससे स्थानीय लोगो का दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने नगर पंचायत में दुकानों को बंद करवाये जाने के लिए तहरीर दी है।
फफूंद नगर में सड़कों किनारे अवैध रूप से मांस की दुकानें खुली हुई हैं। एक-दो को छोड़ दें तो कस्बे में अन्य के पास मीट की दुकान खोलने का लाइसेंस नहीं है। रिहायशी क्षेत्रों में मुर्गो के कत्लगाह खुलने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लेकिन पीड़ा यह है, उनकी सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही है। पाता रोड में खुली अवैध मांस की दुकानें बंद कराने के लिए स्थानीय निवासी मीरा देवी,सुलेखा देवी,नीमा देवी,प्रियंका,सुबोध कुमार,राम स्वरूप,सरोज कुमार,छोटे ने नगर पंचायत व थाने में जाकर के तहरीर दी है।
अधिशासी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि अवैध मीट की दुकानों पर छापामारी कर बंद कराया जाएगा एवं नियम अनुसार लाइसेंस न मिलने पर आर्थिक दंड भी दिया जाएगा।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर11अगस्त26*मैसर्स दौलत राम मोहनदास फर्म के फ्राड प्रोपराइटर और KDA अधिकारियों द्वारा ज़मीन के कागजों में किया गया उलट फेर*
नई दिल्ली11अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज 2चैनल पर*आज का राशिफल*