औरैया 17 नवम्बर *बेकाबू ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रुप से घायल*
*परिजन घायल महिला को उपचार हेतु कानपुर ले गये*
*बेला,औरैया।* थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद मार्ग पर बेकाबू ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गये हैं ग्राम मल्हौसी निवासी पुष्पलता पत्नी जगदीश चंद्र सविता बेटे लोकेश कुमार के साथ बाइक द्वारा लहरापुर से वापस आ रहे थे, जब वह शाम साढे 6 बजे पिपरौली बम्बा के निकट थे। तभी पीछे से आते बेकाबू ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे पुष्पलता के चोटें आईं व बायां हाथ टूट गया। तथा लोकेश कुमार बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन पुष्पलता को उपचार के लिए कानपुर ले गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवाराम ने कहा कि तहरीर मिलने पर पीड़ित की कानूनी मदद की जाएगी।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*