औरैया 16 जुलाई *समाधान दिवस में आई 132 शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण*
*औरैया 16 जुलाई 2022-* सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने फरियादियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया।
तहसील बिधूना के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिवस पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रति गम्भीर रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि वह अपने अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता को देखें। शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर उससे शिकायत निस्तारण की जानकारी कर गुणवत्ता परखे, शिकायत के निस्तारण के पश्चात लिखित पत्र शिकायतकर्ता को अवश्य भेजा जाए।
आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील बिधूना क्षेत्रान्तर्गत दूर दराज ग्रामीण अंचलों से आये 132 फरियादियों ने अपने-अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किये, जिन्हें पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को ससमय निस्तारण के लिए उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर कुल 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर सीओ बिधूना, तहसीलदार , नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार से औरैया एवं अजीतमल तहसील में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना, तथा समय अंतर्गत निस्तारण करने के लिए संबंधों को दिशा-निर्देश दिए।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,