औरैया 15 जनवरी *पुलिस कप्तान ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण*
*अजीतमल,औरैया।* विधानसभा 2022 के फरबरी में होने बाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कोई कसर नही छोड़ना चाहता है जिसके चलते शनिवार को पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा ने सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार के साथ कोतवली क्षेत्र में पड़ने बाले सम्बेदन सील बीहड़ी क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने क्षेत्र के बीहड़ी क्षेत्र बडेरा,अमावता एव सुरायदा गाँव के बूथों का निरीक्षण किया उन्होंने बूथ बने बिद्यालय की वाउंड्रीवाल, बिजली व्यस्था तथा आस पास क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की व्यस्था को देखा वही उन्होंने ग्रामीणों को शांति पूर्ण एव निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आस्वस्त किया। पुलिस कप्तान ने कोतवली पहुचकर असलहा जमा कराने की स्थित को देखा एव अधीनस्थों को समस्त असलहा धारियों के असलहा जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में स्थित बंदूक की दुकानों पर हो रहे असलहा जमा की स्थित को देखा जिनके बाद उन्होंने आने बाले बाहर के फोर्स को रुकने के लिए चिन्हित किये गए विद्यालयो का निरीक्षण किया एव शौचालय, बिजली व्यस्था आदि को देखा। पुलिस कप्तान ने बताया कि क्रिटिकल बूथों पर बिशेष नजर रखी जायेगी बीहड़ी क्षेत्र के जिन बूथों पर मोबाइल के सर्वर नही पकड़ते है वहा पर वायरलेस की व्यस्था की जाएगी , उन्होंने लोगो से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार, एसएसआई भोला प्रसाद रस्तोगी सहित पुलिस बल साथ रहा।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत