औरैया 15 अप्रैल *अपना दल एस की महिला जिलाध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित*
*औरैया।* गुरुवार को लखनऊ स्थित अपना दल एस के केंद्रीय कार्यालय में अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगठन के ऊर्जावान, मेहनती, लगनशील पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने माल्यार्पण कर एवं, स्मृतिचिह्न देकर व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने औरैया जनपद की अपना दल एस की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रानी दोहरे, दौलती देवी का भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही संगठन को जिले में अधिक से अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी जनपदों का दौरा कर संगठन के पुराने व नये कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगे। वहीं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा, सपा के बाद अपना दल एस के 12 विधायक जीतने के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। औरैया जनपद से बौद्धिक मंच के प्रदेश सचिव हरिओम बाजपेई ,युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह , महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष रानी दोहरे , दौलती देवी आदि लोगो ने लखनऊ की बैठक में सहभागिता की।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।