*कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना विकास खंड के कस्बा रुरुगंज में युवाओं की ओर से सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कस्बा रुरुगंज के युवाओं द्वारा देश के वीर सपूत शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया गया। गत वर्ष 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च रुरुगंज तिराह से निकल कर कस्बा में घूमते हुए कस्बा रुरुगंज के ज्वाला देवी मंदिर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कस्बा के दर्जनों युवाओं ने बीती शाम को शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला तथा शोक सभा का आयोजन करते हुए युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखा। इस बीच युवाओं ने भारत माता की जय तथा देश के अमर शहीदों जयकारे लगाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति सुनील गुप्ता, डा. दयाराम राजपूत, गौरव गुप्ता, सोनू राजपूत, डा. सुनील राजपूत, कपिल पोरवाल, शिवम् पोरवाल, रामजी शाक्य, रौनक गुप्ता, शिवम् यादव, शीलू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।