April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 13 सितंबर *हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी घोषित*

औरैया 13 सितंबर *हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी घोषित*

औरैया 13 सितंबर *हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी घोषित*

*औरैया।* हिंदू जागरण मंच द्वारा जिला व नगर विस्तार कार्यकारिणी की बैठक रविवार को स्थानीय पुराना फफूंद रोड स्थित नारायण गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें जिसमें प्रांत मंत्री कृष्ण मोहन चतुर्वेदी , युवा जिला अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने प्रांत मंत्री के निर्देशन पर कुछ नए पदाधिकारियों को घोषित कर उनको दायित्व सौंपा है।
नव नामित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री राम मोहन पांडे , जिला संरक्षक गोविंद मिश्रा , जिला मंत्री दीपक सोनी , अजीतमल नगर अध्यक्ष हरिओम मिश्रा , व औरैया नगर महामंत्री अमित प्रताप सिंह बघेल को उपरोक्त पदों पर नामित करते हुए दायित्व सौंपा है। इसी तरह से उपरोक्त पदाधिकारियों द्वारा हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के तहत पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अमित अग्निहोत्री , नगर अध्यक्ष शिवांशु मिश्रा व जिला महामंत्री शशिकांत तिवारी को नामित किया है। इस दौरान नवनामित पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया है। बैठक के दौरान प्रमुख रुप से सुशील कुमार , सत्येंद्र सिंह , आकाश तिवारी , लकी ठाकुर , अर्पित यादव , राजीव गौतम , दीपू कुशवाह , ऋषि , आनंद तिवारी , अनुज पाठक व लखन दुबे समेत काफी लोग मौजूद रहे।