औरैया 13 मार्च *अनियंत्रित होकर नाले में पलटा ट्रैक्टर एक की मौत*
*दिबियापुर,औरैया।* रविवार को थाना क्षेत्र के गांव बैसुंधरा मे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नाले में जा पलटा जिसमे एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैसुंधरा मे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर दिबियापुर से फफूंद की ओर जा रहा था जैसे ही वैसुंधरा के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें श्रमिक शम्मी पुत्र सुरेश बाबू उम्र 30 वर्ष निवासी गदनपुर की मौके पर मौत हो गई स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी भेज दिया जहाँ डाक्टरों ने देखते ही शम्मी को मृत घोषित कर दिया मृतक अपने पीछे पत्नी, व दो लड़की,एक लड़का को छोड़ गया घायल ड्राइवर को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी पुलिस ने मृतक के घर सूचना दी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे गये।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*