औरैया 12 सितम्बर *समूह सखियों ने ऐरवाकटरा ब्लॉक का घेरावकर सौंपा ज्ञापन*
*बीएमएम पर झूठे आरोप लगाकर ट्रांसफर कराये जाने की सूचना पर पहुँची समूह सखियाँ*
*ऐरवाकटरा,औरैया।* विकासखंड ऐरवाकटरा में सोमबार को करीब आधा सैकड़ा समूह सखियों ने ब्लॉक परिसर में एकत्रित होकर खंडविकास अधिकारी के संबोधन में एडीओ पीपी महेशचंद्र वर्मा तथा एडीओ आईएसबी राजीव सेंगर को ज्ञापन सौंपा।
ऐरवाकटरा विकासखंड की केशकली, सोनी, कलावती,शकुंतला, राधा देवी, सीमा देवी, सैलमा, रजनी, सपना व आकांक्षा सहित करीब आधा सैकड़ा समूह सखियों ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर झूठा भ्रस्टाचार का आरोप लगाकर राजनैतिक कारणों से ट्रांसफर कराये जाने को लेकर अपना बिरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है तो समूह की करीब नौ हजार महिलाएं धरना प्रदर्शन करेंगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।