औरैया 08 सितंबर *सक्षम संस्था को नई ऊंचाई प्रदान करने का करेंगे प्रयास -विकाश त्रिपाठी*
*लखनऊ की बैठक में विकास त्रिपाठी बने सक्षम के जिलाध्यक्ष*
*दिबियापुर औरैया।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सक्षम की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विकास त्रिपाठी को सक्षम औरैया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।अवगत हो कि पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के प्रांत सह सचिव बनाए जाने के उपरांत पद रिक्त था। जिसका कार्यभार पंकज तिवारी देख रहे थे।प्रांत सह सचिव पंकज के प्रस्ताव पर केंद्रीय समिति ने अपनी मुहर लगाकर विकास त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुकुमार ,राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत पांडेय,प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह के समक्ष यह निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में जनपद औरैया से प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी व महिला प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग हितार्थ पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगे और सक्षम संस्था को नई ऊंचाई प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

More Stories
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”