औरैया 07 मार्च *टेल तक पानी नही पहुँचने से गेहूं की सिंचाई हो रही है प्रभावित*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी कस्बा से निकले सुखमपुर व दहगांव माइनर में टेल तक पानी नही पहुँचने से किसान परेशान हैं। माइनरो की ठेकेदारों द्वारा सही साफ-सफाई न होने से माइनरो में पानी टेल तक नही पहुँच रहा है जिससे किसानों को गेंहू की अंतिम सिचाई के लिए ट्यूबेल का सहारा लेना पड़ रहा है,डीजल महंगा होने से किसानों पर आर्थिक रूप से मार भी पड़ रही है,सुखमपुर व दहगांव माइनर से हरतोली, विजईपुरवा, नोगवा ,अमरपुर, पुरवा महिपाल, जिस्टमाऊ, धौकलपुरवा ,बिनपुरापुर, कंचौसी गांव , बिहारीपुर व सहायपुर सहित 20 गांव के किसान फसलों की सिचाई करते हैं, लेकिन साफ सफाई न होने से माइनर का टेल तक नही पहुंच रहा है सैकड़ों बीघा फसल की सिचाई बाधित हो रही है। कई बार मांग करने के बाद भी सिचाई विभाग के अधिकारियों से मात्र कोरा आश्वासन मिलने के बाद किसानों में विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है।रमाकांत ,ओमप्रकाश, चरण सिंह ,राकेश कुमार, रामबाबू आदि किसानों ने बताया कि साफ-सफाई न होने से फसल की सिचाई करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। माइनर की तलहटी की साफ-सफाई के लिए हर वर्ष लाखों रुपये का बजट आता है, लेकिन धन का बंदरबांट करने से माइनर बदहाल है। माइनर की सफाई न होने से किसानों को माइनर का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।माइनर की सफाई न होने से पानी मंद रफ्तार से आता है टेल तक पानी नहीं पहुंचने से गेंहू की सिचाई करने के लिए किसान परेशान है, इस संबंध में विभाग के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया पीछे से बहाव कम होने से टेल तक पानी नही पहुंच रहा है, पानी का बहाव तेज करने के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया है जल्द किसानों को पानी मिलेगा।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*