औरैया 07 जुलाई *कलयुगी पुत्र ने ईंट मारकर की पिता की हत्या*
*० शराब के नशे में कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट*
*औरैया।* औरैया के पढीन गाँव मे एक कलयुगी पुत्र ने पिता की ईंट से मारकर हत्या कर दी।जिससें गांव में सनसनी फैल गयी।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन का है जहां पर गुरुवार दोपहर शराब के नशे में जगदंबा सिंह ने अपने पिता गिरजेश (75) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय घर में छोटे बच्चे थे। तभी शराब के नशे में घर पहुंचे जगदंबा ने पिता के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं कमरे में गिर गए। इसके बाद पुत्र ने ईंट से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*