औरैया 06 दिसम्बर *बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 66 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया*
*बिधूना,औरैया।* सोमवार को नगर एंव क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का 66 वाँ परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व को याद किया गया |इस अवसर पर एकलव्य कल्याण सेवा समिति के कार्यालय पर संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर अनिल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, रमेश गुप्ता समिति के प्रबन्धक, कुलदीप कठेरिया , ध्यान सिंह शाक्य डायरेक्टर द्वारा जहाँ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पाँज्लि अर्पित की गयी वही उपस्थित लोगों को बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में अवगत कराया गया |इस अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया | इस अवसर पर पंकज कुमार, अमन कुमार, सचिन शाक्य, सत्येन्द्र कुमार, अंशू, चेतराम, अमित शर्मा,ज्योति, साक्षी, पिंकी, आकांक्षा, अनुपम, जीतू कुमारी, डाली, सपना ,दिव्या यादव ,मधु कुमारी, अंकित कुमार, सौरभ कुमार आदि लोग मौजूद रहे। कस्बे के भगत सिंह चौराहा एवं अम्बेडकर पार्क स्थिति अम्बेडकर प्रतिमाओं पर चेयरमैन अमित बाथम ललतू , विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ,भाजपा नेत्री मंजू सिंह सेंगर ,मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानू ठाकुर महामंत्री अन्नू ठाकुर ,शनि चौहान , पूर्व मंडल अध्यक्ष
एंव समाजसेवी कुलदीप कठेरिया ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष निर्मला चौहान ,सरिता राजावत आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेश चन्द्र कठेरिया ,ब्रजनन्दन सर्राफ, सौरभ शाक्य, सचिन पाल, बल्लू शर्मा, दीपक कुमार, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू