औरैया 06 जनवरी *लाभार्थियों को 30 लाख के ऋण किये गए वितरित*
*डीएम ने लाभार्थियों को टूलकिट वितरित कर शुभकामनाएं दी*
*जनपद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट एवं स्वरोजगार परक योजनाओं में किया गया ऋण वितरण*
*औरैया।* गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से उद्यम संगम का शुभारम्भ किया। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न रोजगारों से सम्बन्धित टूलकिट/लोन स्वीकृत डेमो चेक वितरित कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सरकारी आवास से ‘स्वरोजगार संगम’ कार्यक्रम के अंतर्गत 5,06,995 लाभार्थियों को 4,314 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। जनपद में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित आनलाइन ऋण मेला का आयोजन जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृत वितरण पत्र जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र के द्वारा प्रदान किए गए।_
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त एक लाभार्थी सुशांत कुमार को ट्रेड- हलवाई एवं एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी रोमी श्रीवास्तव को ट्रेड- देशी घी टूल किट का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत अरुण कुमार पाल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विवेक वर्मा एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत रजनी देवी सहित सभी लाभार्थियों को कुल 30 लाख रूपये के ऋण वितरण पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार पिछड़े/गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत ट्रेड टूलकिट प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण कर लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार पूरे जोर-शोर से कार्य कर रही है, ताकि वे रोजी-रोजगार अपनाकर आगे बढ़े, और विकास की मुख्य धारा से वे जुड़ सके। देश एवं प्रदेश की सरकार बेरोजगारों को स्वरोजगार अपनाने के लिये लोन एवं टूल किट प्रदान कर रही है ताकि बेरोजगार अपने हुनर के मुताबिक रोजी रोजगार करके आत्मनिर्भर हो सके और आसानी से अपने परिवार का जीविकोपार्जन चला सके।इस अवसर पर हेमंत कुमार सहायक प्रबंधक एवं ओमकार वरिष्ठ सहायक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उपस्थित रहे।
More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी
कन्नौज 9 सितंबर 26*(SD) पोषण से सुपोषण की ओर: कन्नौज में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह अभियान……!!*