March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 05 जनवरी*राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या।*

औरैया 05 जनवरी*राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या।*

औरैया 05 जनवरी*राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़िताओ की समस्या।*

*महिला जन सुनवाई में 20 पीड़िताओ की सुना गया*

*औरैया।* जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्या रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं में क्या कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद उन्होने जनपद की कई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी महिलाओं की शिकायतों को प्रथामिकता के आधार पर सुने और तत्काल उनका निस्तारण कराये। इस जन सुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायतों को लेकर दूर दराज से आयी 20 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं को सदस्या के सामने रखा।जन सुनवाई के दौरान सदस्या द्वारा सभी मामलों का सुना गया और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी महिला के साथ यदि छेड़खानी होती है तो तत्काल उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे कि किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश दिए कि कन्याओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सभी कॉलेजों में 1090 महिला हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान सके।
इस मौके पर सचिव जिला विधिक प्राधिकरण दिवाकर कुमार, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Taza Khabar