औरैया 04 दिसम्बर *मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन*
*बिधूना,औरैया।* क्षेत्राधिकार की माँग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को छठवें दिन भी न्यायालय परिसर में अनशन धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकार को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 11 नवंबर से लगातार न्यायिक कार्य से विरत रह रहे हैं। इस बीच उन्होंने जिला न्यायाधीश से भेंट कर क्षेत्राधिकार की माँग से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जबकि जिला न्यायाधीश के द्वारा उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया था।
इस अवसर एसोसिएशन के महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह राठौर ,पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र सक्सेना ,पूर्व महामंत्री कुलश्रेष्ठ दिवेदी , देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह भदोरिया, पूर्व महामंत्री अवनींद्र कौशिक, गंभीर सिंह शाक्य , पूर्व अध्यक्ष अनुज कुमार धनगर ,अवनीश शाक्य ,प्रेमकांत पाल ,आदर्श कुमार ,कुलदीप यादव ,रत्नेश वर्मा ,राघवेन्द्र ,कृष्णकांत तिवारी ,प्रशांत सिंह सेंगर, सुनील कुमार सिंह चौहान , कुलदीप शर्मा ,सनोज यादव ,राहेश श्रीवास्तव , आदि अधिवक्ता मौजूद थे| बीते लगभग चार सप्ताह से अधिवक्ताओं के कार्य वहिष्कार अनशन धरना प्रदर्शन के चलते न्यायालयों में सन्नाटा पसरा है जबकि बादकारी तारीखें लेकर बैरंग वापस लौट रहे हैं। सिविल बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जब तक क्षेत्राधिकार की माँग पूरी नहीं हो जाती एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन आन्दोलन जारी रहेगा।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।