[12/4, 6:40 PM] Ram Prakash Upaajtak: *चित्रांश सभा की महत्वपूर्ण बैठक आज*
*औरैया।* चित्रांश सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मोहल्ला तिलक नगर औरैया में रविवार को कार्यकारिणी सदस्य के आवास पर होना सुनिश्चित हुआ है। बैठक में विभिन्न बिंदुओ पर परस्पर विचारोपरांत निर्णय लिए जाएंगे।
चित्रांश सभा के महामंत्री राहुल सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 5 दिसंबर 2021 की शाम करीब 3 बजे दीपू धान मील के पीछे स्थित चित्रांश सभा के कार्यकारिणी सदस्य अशोक बाबू श्रीवास्तव के आवास पर चित्रांश सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। बैठक के दौरान चित्रांश महासभा के पदाधिकारियों द्वारा परस्पर विचारोपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही चित्रांश बंधुओं के उत्थान के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। महामंत्री श्री सक्सेना ने चित्रांश बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने के लिए पुरजोर अपील की है।
[12/4, 6:40 PM] Ram Prakash Upaajtak: *आरोपी महिला जेवर सहित गिरफ्तार,भेजा जेल*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
कोतवाली क्षेत्र के शेखुपुर आधार सिंह गांव में 2 दिसंबर की रात जगरूप सिंह पुत्र जिलेदार सिंह के यहां अलमारी में रखे जेवर चोरी हो गए थे। चोरी के चलते जगरूप सिंह ने अपनी भाभी अनीता पत्नी स्वर्गीय तेज सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीक्रत कराया था। दर्ज मुकदमे में 30 हजार रुपए नगद सहित सोने और चांदी के जेवर चोरी होना दर्शाया गया था। मुकदमे के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ,पूनम यादव, आरक्षी नीलम की पुलिस टीम ने आरोपी महिला अनीता से पूछताछ की जहां उसके कब्जे से चोरी का जेवर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*