औरैया 03 दिसम्बर **सीता जी की खोज, लंका दहन की कथा ने भक्तो को किया मंत्रमुग्ध*
*सहार,औरैया।* हनुमान धाम पुर्वा कड़ा पर आयोजित भागवत कथा में दिव्या शास्त्री में सीता की खोज लंका दहन की कथा सुनाकर भक्तो को मोहित कर दिया।उन्होंने कहा कि जामवंत जी हनुमान जी को उनका बल याद दिलाते हैं। मार्ग में अनेक बाधाओं को पार कर वे लंका पहुंच जाते है। वहां उनकी भेंट विभिषण से होती है। वह उन्हें सीता जी के अशोक वाटिका में होने की जानकारी देते हैं। इस बीच रावण-सीता में तीखा संवाद होता है। उसके पश्चात हनुमान जी वाटिका में पहुंचकर सीता जी को परिचय देते हैं। हनुमान जी माली और अक्षय कुमार को मार देते हैं। सैनिकों द्वारा हनुमान को रावण के दरबार में लाया जाता है। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगवा देता है। वे अपनी पूंछ से पूरी लंका को जला देते हैं। सीता जी ने चूणामणि देकर हनुमान को वापस भेजा , चूणामणि देखकर भगवान राम को विश्वास हो गया कि सीता सुरक्षित है ।उसके बाद मेघनाथ ,कुंभकर्ण आदि के बध की कथा सुनाई।भारी संख्या में भक्तों ने कथा का रसपान किया।

More Stories
वाराणसी ३ अप्रैल २६ * BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है।
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*