औरैया 02 जून *टूटा विद्युत पोल हो सकता बड़ा हादसा*
*फफूंँद,औरैया।* कस्बे के मोहल्ला कटरा मनेपुर को जाने वाली मुख्य सड़क पर विद्युत पोल टूट गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
कस्बे के कटरा मनेपुर जाने वाली सड़क पर एक गेस्ट हाउस के नजदीक सड़क किनारे लगा सीमेंटेड विद्युत पोल दो माह पहले किसी वाहन की टक्कर से नीचे से टूट गया था। गनीमत रही कि पोल विद्युत केबिल के सहारे टिका रहा जिससे वह नीचे नही गिरा। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही उसे बदलने का भरोसा दिया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी उसे बदला नही गया।पोल कभी भी सड़क या नजदीक के मकान पर गिरने से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कस्बा निवासी समाजसेवी कबीर सेना के प्रांतीय संयोजक बेंचेलाल कोरी ने जल्द ही पोल को बदलने की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*
कौशाम्बी 30 मार्च 26*नए सत्र में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ प्रधानाचार्य ने तिलक लगा किया शुभारंभ बच्चों में उल्लास*