औरैया 01 सितम्बर *जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत*
*थाना क्षेत्र के गांव उजीतीपुर में घटी घटना*
*फफूंँद, औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद नव विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालीजनों के देखने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से स्वजन लखनऊ ले गये। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जसोदा नगर बंगाली कालौनी इटावा निवासी कानपुर में दरोगा जगत नारायण ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री कंचन का विवाह यथा संम्भाव दान दहेज देकर विगत 16 अप्रैल 2018 में फफूंँद थाना क्षेत्र के गांव उजीतीपुर निवासी दिलजीत सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। विगत 9 अगस्त को पति से फोन पर बात हुई जिसको लेकर पति ने कुछ कह दिया तो नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खा लिया। ससुरालीजनो के देखने पर नवविवाहिता को अस्पताल लेकर गये , जहां से लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु बुधवार को हो गई। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार की शाम को शव गांव में आया जहाँ पुलिस की देख रेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

More Stories
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,
नई दिल्ली30अप्रैल26*अब फू-फू करना पड़ेगा और महंगा, ज्यादा ढीली करनी होगी जेब,