औरैया 01 जुलाई *मकान कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने किया चालान*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर तिराहे के पास राजेवशरी पत्नी हाकिम सिंह निवासी ढिकियापुर रोड कंचौसी व दूसरे पक्ष अनिल पुत्र थानसिंह निवासी मोहम्दाबाद औरैया के बीच शुक्रवार को मकान पर कब्जा लेकर दोनो पक्षों की महिलाओं में के बीच विवाद हो गया। आसपास के लोगो से जानकारी करने पर चंद्रिका प्रसाद ने इस जगह का तीन लोगों को बैनामा किया था, चन्द्रिका ने अनिल व राजेश्वरी को जमीन का बैनामा किया था , जिस पर कई वर्षों से राजेश्वरी अपने परिवार सहित मकान पर निवास कर रही है। जानकारी पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों का समझाने का प्रयास किया , लेकिन मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज ने इसकी थाना दिबियापुर को जानकारी दी। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर दस महिलाओं सहित दो व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया मकान को लेकर हुए विवाद में दस महिलाओं सहित दो पुरुषों का शांतिभंग में चालान किया गया है , औऱ मौके पर मिले दो ट्रैक्टरों को सीज किया गया है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*